अपराधबड़ी खबर

युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गावं में एक शराबी युवक ने शराब का पैसा न मिलने पर अपने ही पिता की कुल्हारी से काट कर हत्या कर दी। आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :-फोन पर बात करने से नाराज पिता ने पुत्री की गर्दन गड़ासे काटा डाला
डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर.शंकर ने बताया कि दुर्जनपुर निवासी बृजलाल (55) का छोटा बेटा पिंटू शराब पीने का आदी है। सोमवार शाम को बेटे ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। बृजलाल ने बेटे को उसकी हरकतों पर फटकारते हुए रुपये देने से मना कर दिया था। जिससे नाराज होकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पिता पर ताबतोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ बृजलाल को परिवार वालों ने राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि बृजलाल के बेटे पिंटू की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button