उत्तर प्रदेश

उत्कर्ष प्रताप सिंह ने भारतीय वायु सेना में चयन होकर बढ़ाया जनपद का गौरव

कछौना, हरदोई। कछौना क्षेत्र के अंतर्गत मो० तिलक नगर कछौना पतसेनी निवासी एडवोकेट शिवेंद्र सिंह “शिवाली” के सुपुत्र उत्कर्ष प्रताप सिंह ने भारतीय वायु सेना में चयन होकर अपने नगर के साथ साथ जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता पर समस्त नगर वासियों की तरफ बधाईयां दी जा रही है। उत्कर्ष प्रताप सिंह ने बात चीत के दौरान बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर में विद्या भारती द्वारा संचालित संगीता सरस्वती विद्या मंदिर बालामऊ कछौना से हुई है। इस समय वो लखनऊ विश्विद्यालय से बी०एस०सी० की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे उसी के बीच में इस सफलता को हसील किया है।

Related Articles

Back to top button