अपराध

शादी शुदा होने के बाद भी रचा ली दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। शादी शुदा होने के बाद भी युवक ने दूसरी शादी रचा ली। जानकारी होने पर दूसरी पत्नी ने विरोध किया तो केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़ित  की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने ससुर पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि 9 दिसम्बर 2020 को उसका विवाह आशियाना के रविखण्ड में रहने वाले युवक से हुआ था। इसी बीच युवती को पता चला कि उसके पति ने सात साल पहले बाराबंकी में रहने वाली युवती से विवाह कर रखा है, जिससे डेढ़ साल का बेटा भी है। जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया तो आरोप है कि पति ने केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। साथ ही युवती ने ससुर पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button