लखनऊ

विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के बजगहिया गांव में एक विवाहिता ने अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव उसके कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे लटकता देखा गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगराम थाना क्षेत्र के बजगहिया गांव में रहने वाले रामजीत का विवाह दो वर्ष पहले निगोहा थाना क्षेत्र में रहने वाली ज्योति (22) के साथ हुई थी। रामजीत के अनुसार रोजाना की तरह घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। वह सोमवार सुबह उठकर खेत चला गया कुछ देर बाद वापस आने पर देखा कि पत्नी ज्योति ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। मोहल्ले के लोगों द्वारा मायके वालों को सूचना दी गई। मायके पक्ष ने ससुरालिजनों पर हत्या कर शव का लटकाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर नगराम मो. शमीम ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने पति व उसके परिवार पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया हैं। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। मायके पक्ष द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button