विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत न किया जाये। जिन बैंकों में लक्ष्य के अनुरूप अभी तक आवेदन लंबित है तथा प्रगति कम है, उन पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जतायी तथा अगली बैठक तक प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में सहयोग न करने वाले बैंक प्रबंधकों की जवाबदेही तय की जाये। बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे ऋण वितरण में वृद्धि लाते हुए प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित करें।
छोटी मोटी कमियों में सुधार के लिए आवेदकों को सूचित किया जाये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



