अपराधबड़ी खबरलखनऊ

लापरवाह दरोगा ने पहले पिस्टल काॅक की और फिर ट्रिगर दबाया, महिला की हालत चिंताजनक

लखनऊ। जिला अलीगढ़ कोतवाली में दरोगा की पिस्टल से गोली चल गई। गोली महिला को लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां पर चिकित्सक उपचार में लगे हैं। दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस दरोगा की तलाश में जुट गई है। वहीं इस सम्बंध में एसएसपी अलीगढ़ का कहना है कि महिला के सिर में गोली लगी। महिला की हालत बहुत ही गम्भीर है। मामले की जांच की जा रही है कि दरोगा से किसी परिस्थिति में गोली चली है। जबकि सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि एक सिपाही द्वारा पिस्टल दिये जाने के बाद दरोगा द्वारा उसे काॅक किया गया और फिर ट्रिगर दबा दी और गोली फायर हो गयी। गोली महिला के सिर में लगी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर गयी। जिससे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विदित हो कि अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गयाय। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी महिला के उपचार के बारे में की जानकारी करने के लिए मेडिकल पहुंचे। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है।
दरोगा निलंबित
लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के आदेश दिए हैं। उपनिरीक्षक मनोज शर्मा उम्र 50 वर्ष (चैकी इंचार्ज भुजपुरा) ने तीन माह पहले 13 अगस्त को अलीगढ़ में जनपद आगरा से आमद कराई थी।

थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button