अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर
Trending

दुष्कर्म के बाद महिला की कुल्हाड़ी से काट डाला

सुल्तानपुर (एजेंसी)। सुल्तानपुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अलहादादपुर गांव के पास दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंके गए महिला के शव मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक नौकरी के नाम पर झांसा देने वाली महिला के साथ आरोपी युवक ने पहले दुष्कर्म किया बाद में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव में कचरे के ढेर में रविवार को एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका के गले पर घाव के निशान थे। उसके पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
बुधवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को अलहदादपुर के निकट स्थित एक निजी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए युवक की शिनाख्त सूरज कुमार सोनकर निवासी जनऊपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।
आरोपी ने बताया कि वह अलहदादपुर के पास किराये के कमरे में रहता था। मृतका उससे पूर्व से परिचित थी। मृतका ने सूरज से नौकरी दिलाने नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। रुपये मांगने पर वह वापस नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर सूरज ने उसका मोबाइल छीन लिया था।
शनिवार शाम वह अपना मोबाइल मांगने आई थी। कचरे के ढेर के पास सूनसान स्थल पर पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतका का मोबाइल सेट व ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button