अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

एफसीआई अधिकारी की पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। चिनहट में एफसीआई अधिकारी की पत्नी अनामिका सिंह की हत्या कर फरार हुए वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में वीरेंद्र ने एफसीआई अधिकारी के किराएदार अर्जुन सोनी के कहने पर लूट के इरादे से घर में घुसने की बात दोहराई है।
छोटा भरवारा निवासी एफसीआई अधिकारी आदर्श सिंह की पत्नी अनामिका सिंह की शुक्रवार दोपहर घर में घुस कर हत्या की गई थी। सर्विलांस और फुटेज की मदद से पुलिस ने आदर्श सिंह के किराएदार अर्जुन सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अर्जुन ने हत्या करने का आरोप साथी वीरेंद्र यादव पर मढ़ दिया। शनिवार देर रात पुलिस ने इटौंजा निवासी वीरेंद्र यादव को पकड़ लिया। पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने बताया कि वह काफी वक्त तक अर्जुन सोनी के साथ काम कर चुका है। कुछ वक्त पहले अर्जुन ने मकान मालिक के घर में लूट करने की योजना बनाई। जिसे अंजाम देने के लिए वीरेंद्र ने हामी भर दी। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए टेलीकाम कम्पनी के इंजीनियर के तौर पर फर्जी आईडी तैयार कराई। गुरुवार की दोपहर वह आदर्श सिंह के घर पहुंचा। जहां राउटर में खराबी होने की बात कही। इस दौरान ही वीरेंद्र ने घर की रेकी कर ली। उसे पता चल गया कि दिन में अनामिका के साथ उनका बच्चा ही रहता है। शुक्रवार को योजना के मुताबिक वीरेंद्र घर में दाखिल हुआ। अनामिका को बातों में उलझाने के बाद आरोपी ने सामान लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अनामिका की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button