अपराधबड़ी खबरलखनऊ

जंगल में हत्या कर फेंका गया युवक शव!

निगोहां (लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास जगंल में कई दिन पुरानायुवक का सड़ा गला शव देखा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के तन पर कपड़े एक भी नहीं थे। पुलिस को मौके से सिर्फ कंकाल ही मिला। वहीं ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जतायी है।
शनिवार देर शाम निगोहां के उदयपुर गांव के पास झाड़ियों में करीब 25 से 30 दिन पुराना अज्ञात युवक का सड़ा गला शव पड़ा मिला। चरवाहों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष हो सकती है। मृतक के तन पर कपड़े नहीं थे। उसके पैरों में सिर्फ जूते थे। शव पूर्ण रूप से सड़ चुका था। आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button