
लखनऊ। चिनहट में गुरुवार को बीए के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अस्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
मिली जानकारी अनुसार चिनहट निवासी प्रमोद मिश्रा केकेसी में प्रो. के पद पर कार्यरत हैं। प्रमोद के मुताबिक बेटा सौरभ मिश्रा केकेसी में ही बीए पांचवे सेमेस्टर का छात्र था। गुरुवार को सुबह वह घर पर था अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए डाॅक्टरों ने उसका बिसरा सुरक्षित रखा है।



