अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

74 रोहिंग्या नागरिकों को पुलिस ने दबोचा

लखनऊ। यूपी एटीएस और जिला पुलिस ने मिलकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रह रहे 74 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से इनकी धर-पकड़ चल रही थी।
प्रदेश के छह जिलों में अवैध रूप से निवास कर रहे 74 रोहिंग्या नागरिकों को एटीएस और जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात चलाए गए अभियान के तहत मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, हापुड़ से 13, गाजियाबाद से 4 और मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा, मेरठ और हापुड़ से पांच बच्चों को भी बरामद किया गया है। सर्वाधिक 31 रोहिंग्या नागरिक मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गिरफ्तार हुए है।
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के निर्देश पर एडीजी एटीएस ने जिला पुलिस के साथ अलग-अलग जिलों में ठिकाना बनाए रोहिंग्या नागरिकों को सत्यापन कराया था। तत्पश्चात रविवार रात छह जिलों में निवास कर रहे रोहिंग्या नागरिकों के ठिकानों पर छापा मारकर उनकी गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। ये सभी अवैध रूप से सीमा पार करके आने के बाद अलग-अलग जिलों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। एटीएस को उनके पास से तमाम संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इन सभी के राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की जांच भी हो रही है। बता दें कि यूपी एटीएस बीते कई महीनों से अवैध रूप में निवास करने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की धरपकड़ का अभियान चला रही है।
इस दौरान मानव तस्करी होने का मामला भी सामने आ चुका है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार कराने के बाद उनके भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाए जाते हैं। तत्पश्चात इन दस्तावेजों के आधार पर उनका भारतीय पासपोर्ट बनवा विदेश भेजा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button