अपराधलखनऊ

स्टेशनों पर यात्रियों से लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। जीआरपी चारबाग पुलिस ने रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेनों में मोबाइल, लेडिज पर्स व अन्य सामानों की चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ के निर्देशन में ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, प्रथम संजीव कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन में चारबाग प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चारबाग से दिनेश पुत्र स्व. दिलीप कुमार (30) नि0-मौजा अलीनगर कलां थाना खैरीघाट जिला बहराइच, मोनू दुवे (30) पुत्र स्व. अंजनी दुवे नि0-स0एस0सिंह का किराए का मकान वैकुंण्ठ धाम के पास दामोदर नगर थाना कृष्णानगर लखनऊ, परवेज (25) पुत्र पुत्तन नि0-पट्टी दरगाह शरीफ थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को प्लेटफार्म सं. 8/9 मजार के आगे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक ओप्पो, एक वाई-7 एवं (सैमसंग) का फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश, परवेज व मोनू दुबे ने बताया कि हम लोग रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेनों में मोबाइल लेडिज पर्स व अन्य सामानों की चोरी कर अपना खर्चा चलाते हैंै। मंगलवार के दिन तीनों चोरी किए गए मोबाइल फोन को स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को कम पैसों में बेचने का प्रयास कर रहे थे। जहां पुलिस की गिरफ्त में आ गये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button