
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के जलियां मऊ गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सचिन (21) पुत्र रामनरेश निवासी जलियां मऊ में घर के अंदर आंगन में जाल के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक सिलाई का काम करता था। पिता रामनरेश सिलाई का काम करते है और माता प्रेमकुमारी गृहणी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



