लखनऊ

23 दिन बाद भी नहीं लगा पारा से लापता युवक का सुराग

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र से लापता युवक का 23 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि पुलिस युवक की तलाश मैं तेजी नहीं ला रही है। इंस्पेक्टर पारा का कहना कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विशाल सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी जयपुरिया स्कूल सरोसा भरोसा थाना पारा 7 जून को ग्राम ककना जिला मधुबनी बिहार अपने मामा की तरह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। भाई विपिन सिंह ने पारा थाने में विशाल का लापता का मुकदमा दर्ज कराया है। विपिन सिंह ने बताया कि विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पारा थाने में 9 जून को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 14 जून को विशाल का लापता का मुकदमा दर्ज किया गया। 23 दिन बीतने के बाद भी अभी विशाल का कोई सुराग नहीं लगा है। वही विशाल की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। विपिन ने विशाल के जानने वाले संजय, बबलू, अमन, पुष्पेंद्र व गोविंद पर अपहरण एवं हत्या की आशंका जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button