
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी जान पहचान की महिला को छह लाख रूपये उधार दिये थे। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो महिला व उसके भाई ने जाने से मारने की धमकी देकर उसका पैसा न देने की धमकी दे डाली। इस सम्बंध में आरोपी महिला व उसके भाई के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी अनुसार गुड़िया बाजपेयी निवासी पिंक सिटी ने बताया कि उसकी पहचान वाली अनीता ने तीन माह पहले बिजनेस करने के नाम पर 6 लाख रूपये उधार लिये थे। उसने यह पैसा अपने खाते में डलवाया। गुड़िया का आरोप है कि अनीता व उसके भाई अरविन्द राज केसर तिवारी पुत्र राज केसर तिवारी को मोहन चौकी पर 9 जून को बुलवाया गया था। जहां उन लोगों ने कहा कि पैसा दे दूंगा। इस बात पर दोनों ने सुलानामा भी किया था। जब गुड़िया ने 9 जून को फोन किया तो गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते फोन काट दिया। इस सम्बंध में पुलिस आरोपी अनीता व उसके भाई अरविन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



