अपराधलखनऊ

दुबग्गा थाना क्षेत्र से सेलर पैनल चोरी

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के जेहटा माल मुख्यमार्ग के पास चोरों ने एक घर से छत पर लगे सोलर पैनल चोरी कर ले गये। घटना 14 जून की है चोरों ने छत पर लगे 12 सोलर पैनल चोरी कर फरार हो गये। घटना सम्बंध में पीड़ित ने दुबग्गा पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस सम्बंध में दुबग्गा इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित से सोलर पैनल की डिटेल एवं खरीद की रसीद मांगी गयी थी। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मिली जानकारी अनुसार राजेश कुमार पुत्र डींगुर निवासी ग्राम जेहटा बाजार थाना दुबग्गा ने बताया कि 14 जून की रात अज्ञात चोरों ने द्वारा उसके घर पर लगे 12 सोलर पैनल चोरी कर ले गये। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित को 15 जून की सुबह 8 बजे लगी। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना 112 पर दी। इस सम्बंध में राजेश का कहना है कि दुबग्गा पुलिस को सोलर पैनल की चोरी के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button