अपराधलखनऊ

पारा : संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर स्टेशन के पास भुवर पुल के नीचे एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे पटरी के करीब मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार स्टेशन मास्टर आलमनगर लखनऊ ने एक मेमो के माध्यम से अवगत कराया कि किमी. सं. 1080/23 पर ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई अजय कुमार मैं पंचनामा की कार्रवाई करते हुए युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त मो. दानिश पुत्र मो ० जसीम निवासी – 352 / 85 तालकटोरा राजाजीपुरम लखनऊ हालपता- जेके मार्केट थाना पारा लखनऊ ने प्रवेश कुमार शर्मा उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र श्यामु नाऊ निवासी-आदर्श विहार आलमनगर थाना पारा लखनऊ मूलनिवासी – जनपद हरदोई के रूप में की है , जो कि उसके यहां किराये पर रहता था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रवेश अधिक शराब पीता था। वह अविवाहित था। प्रवेश के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसका एक पैर भी फैक्चर है। वही उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button