लखनऊ

विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आर्यन एकेडमी राम विहार कॉलोनी पारा रोड राजाजीपुरम लखनऊ में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पार्थ राय चौधरी ने बच्चों को भारत की उपलब्धियां के बारे में बताया और संविधान के महत्व को समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपा राय चौधरी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया उसके साथ ही बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button