लखनऊ

फर्जी सेक्स वर्धक दवा बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने सेक्स वर्धक दवा बेचने का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर जनता को फर्जी दवाओं को बेच कर भारी मात्रा में अवैध धन अर्जित करने वाले संगठित गिरोह के सरगना सहित 04 सदस्यों को पारा थाना क्षे़त्र से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में धर्म सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी गोपीवाला, जाटव वाला मजरा कालोनी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, ध्यान सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी बाखरपुर अटायन, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, लाल सिंह उर्फ गुलाब सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवसी ताजपुर, थाना निकासा, जनपद सम्भल, बीर सिंह पुत्र बिलासा सिंह निवासी गोपीवाला, जाटव वाला मजरा कालोनी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को पुराना पारा पुलिस चैकी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 04 मोबाइल फोन, एक कैश बुक, 02 कूटरचित फर्जी प्रमाण पत्र, 01 पैन कार्ड, 01 अदद डीएल, 02 अदद आधार कार्ड, 02 रंगीन छायाप्रति कूट रचित फर्जी प्रमाण पत्र (अमर जीवन आयुर्वेदिक एण्ड कम्पनी सहारनपुर), 03 स्टील के डिब्बों में कथित आयुर्वेदिक दवा, 02 प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों के अन्दर 22 छोटी डिब्बियों में कथित आयुर्वेदिक दवा, 01 स्टील के टिफिन में एक अदद पारा मापक यंत्र, 01 तराजू पीली धातु व 2640 रूपये नकद बरामद किया गया। इस सम्बंध में अभियुक्तों के खिलाफ जालसाजी, नकली दस्तावेज एवं फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा पारा थाने में दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button