अपराध

तीन बच्चों की मां ने की ई-रिक्शा चालक की हत्या

लखनऊ। राजधानी की दुबग्गा पुलिस ने फुरकान (28) की हत्या का खुलासा करते हुए तीन बच्चों की मां को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि दोनों में पहले से जान पहचान थी। जब फुरकान नशे की हालत में महिला से जोर जबरदस्ती की तो महिला ने चादर से गला कस कर मार डाला और शव को घर से बाहर निकाल झाड़ियों में डाल आयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि अनुसार फुरकान (28) दिलदार निवासी दौलतखेड़ा, दुबग्गा का शव उसके घर के पास सलमान के घर के सामने संदिग्ध हालात में मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम पोस्टमार्ट रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या करने की पुष्टि हुई। ़पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में सलमान की पत्नी रिजवाना को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान रिजवाना ने बताया कि फूरकान उसे इकतरफा प्यार करता था और फोन से बात करने तथा मुझसे सम्बंध बनाने का अक्सर दबाव बनाता था। पूर्व में भी उसने कई बार उसके साथ सम्बंध बनाया था। उसने यह भी कबूल किया कि उसने ही फुरकान की हत्या की है। उसने बताया कि 19 की रात उसके पति सलमान बलरामपुर गये थे। फुरकान घर में आ गया। वह अधिक नशे में था वह उससे जबरदस्ती करने लगा। जब उसे कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने चादर के टूकड़े को फंदा बनाकर फूरकान के गले में कस दिया। अधिक नशे में होने के कारण व विरोध नहीं कर सका और उसकी मौत हो गयी। रिजवाना ने घटना को छुपाते हुए फूरकान के शव को अपने घर से चंद कदमों दूर ले जाकर झाड़ियों में डाल दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चादर एवं चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की माने तो रिजवाना के तीन छोटे-छोटे बच्चे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button