हाथरस घटना में जिले की एक महिला की मौत

लखीमपुर खीरी-प्रदेश के हाथरस जिले सिकंद्राराऊ कस्बे में कथित भोले बाबा का सत्संग सुनने गई जिले की एक महिला की भी भीड़ में दबकर मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार तहसील गोला कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के छतुरी मजरा बहादुरगंज निवासी यशोदा 62 पत्नी स्वर्गीय नत्थू भी अपने गांव के साथियों के साथ बाबा की चरणरज लेने हाथरस जिले के सिकन्द्राराऊ कस्बे के सत्संग में शामिल होने गई थी।वहां हुई भगदड़ में दबकर उनकी जान चली गई। वहाँ से पोस्टमार्टम के उपरांत उसका शव जिला प्रशासन द्वारा उसके गांव भेजा गया है।एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया तहसील प्रशासन पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में है। उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी। मृतका का शव पहुंचने पर मोहम्मदी सीओ अरुण कुमार सिंह नायब तहसीलदार सर्वेश यादव आदि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



