उत्तर प्रदेश

निकायों के सूचना पट पर लगाई गई आवास के अपात्र लाभार्थियों की सूची

लखीमपुर खीरी-पीएम आवास योजना (शहरी) वर्तमान में अंतिम चरण में है। योजना के तहत विभिन्न कारणों से अपात्र पाये गये लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित निकाय के सूचना पट पर चस्पा कराते हुए सम्बन्धित लाभार्थियों को यदि कोई आपत्ति हो तो तत्काल सम्बन्धित नगर पालिका परिषद नगर पंचायत या डूडा कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा में अपात्र लाभार्थी की कर्टलमेंट परियोजना सूडा ध्शासन को उपलब्ध करा दी जायेगी। उक्त आशय की जानकारी पियो डूडा डॉ अजय कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि 38 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पंचायत नैलानी के 4 लाभार्थी, 52 सीएसएमसी में स्वीकृत परियोजना के अंर्तगत नगर पंचायत धौरहरा के 4 लाभार्थी, 45 व 53 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पालिका परिषद – मोहम्मदी के 7 लाभार्थी, 68 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पंचायत निघासन के 7 लाभार्थी, 68 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पालिका परिषद लखीमपुर के 60 लाभार्थी, 68 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पालिका परिषद गोला के 39 लाभार्थी, 29 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पालिका परिषद लखीमपुर के 9 लाभार्थी एवं 66 सीएसएमसी में स्वीकृत नगर पालिका परिषद लखीमपुर के 51 लाभार्थियों सम्बन्धित निकाय के सूचनापट पर चस्पा कराते हुए सम्बन्धित लाभार्थियों को यदि कोई आपत्ति हो तो तत्काल सम्बन्धित नगर पालिका परिषद नगर पंचायत या डूडा कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा में अपात्र लाभार्थी की कर्टलमेंट परियोजना सूडा शासन को उपलब्ध करा दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button