लखनऊ

आलमबाग में पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए रोडवेज कर्मचारी

लखनऊ। आलमबाग नहर पर पुलिस व रोडवेज कर्मचारी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते रोडवेज कर्मचारी 50 की संख्या में एकत्र हो गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ लामबंद होने लगे। हंगामा देख ट्रैफिक पुलिस ने भी मौके पर मानक नगर व कृष्णा नगर पुलिस को बुला लिया।
मिली जानकारी में विमल किशोर यूपी 32 एलएन 9503 के ड्राइवर है और विवेक सिंह बुंदेला बस के कंडक्टर हैं। शनिवार की सुबह 9:30 पर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करके सवारी भर रहे थे। तभी ट्रैफिक के दरोगा विनोद कुमार सिंह वहां पहुंचे और गाड़ियों को आगे बढ़ाने लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहा सुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने आपस में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद 50 की संख्या में रोडवेज कर्मचारी अवध नहर पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ लामबंद होने लगे। हंगामा के देखते हुए कृष्णानगर पुलिस व मानक नगर पुलिस मौके पर तैनात है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button