अपराधलखनऊ

सिपाही ने की थी मासूम बेटे के सामने पत्नी की हत्या

लखनऊ। दुबग्गा थाने पर तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या अपने मासूम बेटे के सामने की। मासूम बेटा इस घटना का चश्मदीद गवाह है। इस संबंध में लड़की के पिता ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
रिंकू गौतम 2019 बैच का सिपाही है। उसका विवाह 2015 में बदायूं में हुआ था। वर्ष 2019 के बाद से उसका व्यवहार बदल गया और उसने अपनी पत्नी बृजेश कुमारी को मारना पीटना शुरू कर दिया। कई बार इनके बीच सुलह समझौता भी हुआ, लेकिन रिंकू गौतम अपनी आदतों से बाज नहीं आया। गुरुवार की रात जब मकान मालकिन अपने मायके चली गई थी। तभी इसका फायदा उठाते हुए रिंकू ने अपनी पत्नी बृजेश कुमारी को पीट-पीटकर मार डाला और कमरे की छत पर लगे जंगले से दुपट्टे के सहारे उसके शव को लटका दिया। यह घटना उसका मासूम बच्चा देख रहा था। उसने कई बार मकान मालकिन को आवाज लगाई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। जबकि इस मामले में उसके ससुर का कहना है कि रिंकू में फोन करके यह कहा कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दिया हूं जो करते बने कर लेना। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना में कितनी सच्चाई है जांच के बाद ही अस्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button