लखनऊ

गर्भवती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टरों पर गलत इलाज करने एवं मौत का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया एवं मृतका के पति से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ के लक्ष्मी बिहार कॉलोनी केसरीखड़ा थाना कृष्णानगर निवासी विकास सोनी के मुताबिक उनकी पत्नी इंदु (8 माह) की गर्भवती थी। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी पत्नी की हालत चिंताजनक बताते हुए फौरन ऑपरेशन करने की बात कही इसके बाद डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन भी लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद इन्दु की हालत और बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे लोकबंधु व मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी।
इस बीच हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने उसे बाहर निकाल कर हॉस्पिटल को बंद कर दिया है। जिसके बाद आनन- फानन में इन्दु को दूसरे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कृष्णानगर से बात की तो उन्होंने बताया कि विकास सोनी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण अस्पष्ट हो पायेगा।
इस पूरे मामले को लेकर पत्रिका ने फिल्हाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस केस में पुलिस ने अभी किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं की है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button