लखनऊ

बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। हुसैनगंज कोतवाली अन्तर्गत एक बुजुर्ग ने बीमारियों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रीमती रेनू राय पत्नी स्व. अशोक कुमार राय निवासी हाता रसूल खां थर्ड फ्लोर थाना हुसैनगंज लखनऊ ने थाना हुसैनगंज पर सूचना दिया कि रविवार को करीब 10.00 बजे उनके जेठ हरिश्चन्द्र (65) पुत्र स्व0 छेदालाल निवासी हाता रसूल खां थर्ड फ्लोर थाना हुसैनगंज लखनऊ ने अपने कमरे के अन्दर छत में लगी राड में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर एसआई विनय मिश्रा मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरिश्चन्द्र काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे, जिसके चलते उन्होने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक अविवाहित थे, व कोई काम नही करते थे, घर पर ही रहते थे। वह कई बीमारियों से ग्रस्ति भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button