
पति सहित मां-पिता एवं भाई-बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
लखनऊ। पहले प्रेम किया, फिर घर से भागी और माता-पिता का विरोध कर मंदिर में रचाई शादी। अभी शादी के एक माह 16 दिन ही हुए थे कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बीकेटी थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को सुभाषिनी के आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध सुभाषिनी के पिता लालजी ने सुभाषिनी के पति अभिजीत एवं उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
लालजी पुत्र स्व. रामचन्द्र निवासी सरगपुर सरैया थाना बीकेटी लखनऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री सुभाषिनी रावत उम्र करीब 20 वर्ष को बहला फुसलाकर करीब 04 वर्ष से अभिजीत रावत पुत्र मायाराम निवासी सरगपुर सरैया थाना बीकेटी लखनऊ प्रेम-प्रसंग चला रहा था। 31 दिसम्बर 2022 को आरोपी अभिजीत रावत ने आपसी सहमति से मंन्दिर में प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद से वह परिवार से अलग होकर उनकी पुत्री सुभाषिनी को विनीत ढाबा सीतापुर रोड धर्मेन्द्र मार्केट थाना बी०के०टी० लखनऊ में किराये का मकान लेकर रहता था। जहां शुक्रवार को सुभाषिनी के फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। पिता लाल जी ने पति अभिजीत व उसके परिजनों दहेज हत्या का आरोप लगाते पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर मार डाला और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने अभिजीत रावत पुत्र मायाराम, मायाराम पुत्र अज्ञात, रंजीत, सुजीत पुत्रगण मायाराम, निशा पुत्री मायाराम, मायाराम की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में एसीपी बीकेटी का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।



