हिंदू युवजन सभा के संरक्षक का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

संडीला, हरदोई। गोसाईगंज विधानसभा के विधायक व हिंदू युवजन सभा के संरक्षक अभय सिंह का जन्मदिन गोल्डेन टेस्ट रेस्टोरेंट (सिंह रिजॉर्ट) संडीला में हिन्दू युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ केक काटकर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह और विश्वास से भर उठा। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक अभय सिंह को केवल एक नेता नहीं बल्कि संघर्षशील जननायक बताया उनका कहना था कि विधायक ने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और पीड़ितों की आवाज बनकर काम किया है। उनके विकास कार्य और जनसंपर्क के कारण वे जनता के भरोसेमंद चेहरे बन गए हैं। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संडीला के तहसील अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह, विवेक मिश्रा (विराट), अभिषेक वर्मा, ऋतिक वर्मा, प्रिंस गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



