अपराधलखनऊ

रेस्टोरेंट में साझेदारी विवाद के बाद महिला से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट व्यवसाय में साझेदारी विवाद के चलते एक महिला के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिनी शिवानी कश्यप पत्नी आयुष जायसवाल, निवासी 215/85 सुभाष मार्ग, रकाबगंज, लखनऊ, ने बताया कि उनके पति ने अमित वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी आलम नगर लखनऊ के साथ के.एस. टावर, नियर अपोलो हॉस्पिटल, लखनऊ में रेस्टोरेंट का व्यवसाय शुरू किया था। इस व्यवसाय में उनके पति ने लगभग 5 लाख रुपये का निवेश किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद अमित वर्मा ने साजिशन उनके पति को व्यवसाय से बाहर कर दिया और निवेश की राशि लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन दिनांक 27 अक्टूबर 2025 तक कोई भी पैसा वापस नहीं किया गया। शिकायत के मुताबिक, जब प्रार्थिनी उक्त राशि मांगने के लिए के.एस. टावर स्थित रेस्टोरेंट पहुंचीं, तो अमित वर्मा आग बबूला हो गया और उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, अभिषेक सिंह चौहान नामक व्यक्ति द्वारा भी प्रार्थिनी के मोबाइल पर गालियां दी जा रही हैं, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रार्थिनी के पास मौजूद है। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button