लखनऊ

पारा में तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक से की लूटपाट

लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा में गुरुवार रात तीन बदमाशों ने युवक पर हमला करके मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हंसखड़ानिवासी सुधीर चंद्र मिश्र गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में कर्मचारी है। गुरुवार रात सुधीर रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। हंसखेड़ा मोड़ स्थित पिंक बूथ के पास उसने फल खरीद कर वह थोड़ा आगे बढ़ा, तभी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। सुधीर के अनुसार पीछे से आए एक बमदाश ने धारदार हथियार उसके सिर पर मार दिया। खून से लथपथ सुधीर गिर पड़ा। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाश पर्स और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। सुधीर के अनुसार पर्स में 1800 रुपये थे। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सुधीर की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button