लखनऊ

सड़क हादसे में भाई घायल, बहन की मौत

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार भाई बहनों टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही भाई को हल्की चोटें आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक व ट्रैंकर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना की कार्रवाई प्रचलित है।
जानकारी अनुसार विनीत कुमार निवासी ग्राम गौंदा मुअज्जमनगर थाना रहीमाबाद अपनी बहन रुचि (32 ) के साथ सुबह लगभग दस बजे बाइक से लखनऊ कोर्ट जा रहे थे। तभी दुबग्गा थाना के पास सिंह मेडिकल स्टोर सब्जी मंडी के पास पहुंचे ही तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर यूके 07 सीडी 0327 ने पीछे से टक्कर जोरदार मार दीं। जिससे भाई बहन दोनों छिटक कर सड़क पर जा गिरे। चालक ने टैंकर भागने की फिराक में बहन रुचि के शरीर के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। जिससे रुचि की हालत गंभीर बनी हुई थी। भाई विनीत के हल्की फुल्की चोटे आई थी। भाई विनीत ने राहगीरों की मदद से बहन रुचि को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने रूचि को मृत घोषित कर दिया। मृतक की आठ वर्ष की पुत्री वर्तिका समेत घर वालों का रो-रो के बुरा हाल है। चालक थोड़ी दूर आगे जाकर ट्रैंकर खड़ी कर फरार हो गया। जिसे दुबग्गा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button