लखनऊ

शोहोदे से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई, मुकदमा दर्ज

मलिहाबाद (लखनऊ)। शोहदे से परेशान हो कर युवती ने पढाई छोड़ दी । ऐसा ही एक मामला माल थाने पर आया है। जहा युवक युवती को काफी समय से परेशान कर रहा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
अपने नाना के घर पढ़ाई कर रही छात्रा को अर्सलान निवासी कसमंडी खुर्द अक्सर परेशान किया करता था। लड़की काफी परेशान थी। वह पढ़ाई छोड़ कर अपने घर चली गई। जिसके बाद भी आरोपी अर्सलान ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके गांव जाकर भी बदनियति से वह पहले से घात लगाए बैठा लड़की का इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह लड़की शौच करने के लिए गई। उसी समय पर पहले से घात लगा कर बैठे अर्सलान ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ में गलत काम करने का प्रयास किया। जिस पर वह लड़की ने शोर मचाती हुई वहां से भाग निकली। जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक अर्सलान भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घर आकर अपनी मां से आपबीती बताई। मां सुधा (काल्पनिक नाम) ने आरोपी के खिलाफ माल थाना में शियाकत की। मॉल पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ 354, 504, 506 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है।  पुलिस का  कहना है कि आरोपी अभी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button