अपराध
सनकी युवक ने युवती का किया वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में युवती के साथ दरिंदगी कर डाली। आरोपी युवक आवेंद्र सोनवानी ने पहले युवती का नंबर हासिल किया बाद में जबरन उससे मुलाकात कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में इसी वीडियो के जरिए उसपर शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं युवक ने युवती से ऐसा न करने पर उसे और उसके मां बाप को जान से मारने की धमकी दी। बाद में डरा धमका वीडियो कालिंग कर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से अपना नाम तक गुदवाया और वीडियो युवती के पिता को भेज दिया।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एडीसीपी वेस्ट ने बताया वीडियो देखने के बाद युवती के पिता ने माल थाने में आरोपी आवेन्द्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और युवती दोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे थे जहा दोनो की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान आवेंद्र ने युवती का नंबर हासिल किया और बाद में दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने युवती से प्रेम का इजहार किया और मना करने पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद एक तरफा प्यार में सनकी इस आशिक ने ये घिनौना काम कर डाला।
घायल युवती का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। तो व्ही डरी सहमी युवती वा उसका परिवार इस मामले में अब बोलने से कतरा रहा है। तो दूसरी तरफ पुलिस गिरफ्तार युवक आवेंद्र से पूछताछ कर रही है। लेकिन इस सनकी आशिक की करतूत जानकर पूरे इलाके में लोगो के बीच गुस्सा दिखाई दे रहा है।



