अपराध

पारा में घर का तालातोड़ लाखों की चोरी

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
सर्वेश तिवारी पुत्र स्व. गौतम देव तिवारी निवासी म.नं. 545क/72 गायत्रीपुरम थाना पारा ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी समय करीब 02 बजे दोपहर सपरिवार अपनी ससुराल शादी समारोह में गया था। एक मार्च की सुबह उसके पडोसियों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वह घर वापस आकर देखा तो घर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जिसमें रखे सोने व चाँदी के जेवरत नकदी लगभग 65000 रूपये चोरी हो गया था। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button