
लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से बंटी-बब्ली को गिरफ्तार किया है। यह लोग बेरोजगारों को अपना निशाना बनाते हुए सीआईएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। आरोपी अपने जाने वालों को एयरपोर्ट से वीडियो काॅल के माध्यम से सीआईएसएफ के वर्दी पहन कर नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर ठगी करता था। पुलिस ने शातिर ठग के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी ने अभी तक 10 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
यह भी पढ़ें :-पारा पुलिस ने चार मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी अनुसार चौधरी चरण सिंह एयपोर्ट पर सीआईएसएफ में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार सिंह ने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो सीआईएसएफ की वर्दी पहने हुए एक महिला के साथ एयरपोर्ट के पास घूम रहा है। मौके पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। मौजूद समय में एयरपोर्ट पर इसलिए आया था कि लोगों को विश्वास हो जायेगी कि वह सीआईएसएफ में नौकरी करता है।
यह भी पढ़ें :-चरस तस्करी करने वाले को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने आरोपी इन्द्रेश मौर्या पुत्र राम अजोर मौर्या निवासी बनगांवा जनपद गोरखपुर एवं उसकी महिला साथी सोनी पुत्री रामहेत निवासी पहराखेड़ा पोस्ट कुंदनगंज जोहाशर्की जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरि ने बताया कि वह छह से अधिक घटनाओं को कारित करने की बात कबुल की है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि वह अप्रैल माह से यह कार्य कर रहा है। सोनी भी ठगी करने में आरोपी इन्द्रेश मौर्या का साथ देती थी। वह उसके कार्य में बराबर की भागेदारी निभाती थी। पुलिस ने उसके पास से सीआईएसएफ की एएसआई की वर्दी, सीआईएसएफ का फर्जी आईडी कार्ड एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।



