अपराध

नशेड़ी कार चालक में युवक को मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
नवीन दत्त (45) निवासी गुरुनानक नगर, समोसे की दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सुबह 5:00 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी राज रतन ज्वेलर्स के सामने पीछे से आ रही वैगनआर कार यूपी 14 बीएन 8271 के चालक हिमांशु मिश्रा ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही नवीन की मृत्यु हो गई। मृतक नवीन के दो बच्चे आदर्श (14) अनुभव (07) है। पत्नी वंदना ग्रहणी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जिसका इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है। घटना के दौरान हिमांशु को कुछ छोटे आई थी जिसे इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल लाए गए हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि आरोपी अधिक नशे में था। जिसके कारण यह घटना हुई। आरोपी के साथ कार में दो युवक व एक लड़की भी मौजूद थी। जिनकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हिमांशु विनायक ब्लड बैंक चलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button