उत्तर प्रदेश

भारत में बढ़ते मानवधिकार हनन व अपराध बेहद ही चिंता जनक : डॉ. रणधीर

भारत में बढ़ते मानवधिकार हनन व अपराध बेहद ही चिंता जनक : डॉ रणधी

आयोध्या में मानवधिकार व अपराध नियंत्रण पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

फैजाबाद। राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एन एच आर सी सी बी ) की ईकाई एन एच आर सी सी बी क्राइम कंट्रोल यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश मोहित गुप्ता के नेतृत्व में अयोध्या के होटल रॉयल हेरिटेज में एक दिवसीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में एन एच आर सी सी बी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार बतौर मुख्यातिथि कर रूप में उपस्थित रहे।
इस सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ रणधीर कुमार ने कहा कि भारत मे बढ़ते मानवधिकार हनन व अपराध बेहद ही चिंता जनक है ऐसे में मानवधिकार की जन जागरूकता इसके रोकथाम में बेहद ही बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी। डॉ. रणधीर ने कहा कि एन एच आर सी सी बी भारत के लगभग 25 राज्यों मे मानवधिकार की रक्षा व जागरुकता हेतु सतत प्रयासरत हैं व मानवधिकार के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्था के रूप में कार्यरत हैं। मानवधिकार उलंघन की समस्याएं अगर हमारे संज्ञान में आती है तो त्वरित कारवाई करते हैं व उन्हें न्याय दिलाने की पहल करते है पिछले 5 सालों में हमारी टीम के माध्यम से लाखों लोगों के अधिकारो की रक्षा हुई है और आज भी प्रयासरत हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि आम जनमानस को अपने मूल्यों व कर्तव्यों को भी समझने व संवेदनशीलता की भी जरूरत है उपरोक्त सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि हम लगातार मानवधिकार उलंघन के मामले में हमेशा खड़े रहते हैं और उत्तरप्रदेश में जल्द ही एक उत्कृष्ट टीम का निर्माण किया जा रहा है जो मानवधिकार हनन के मामले में सतत प्रयासरत रहेगी। उपरोक्त सेमिनार में एन एच आर सी बी के नवनियुक्त पदाधिकारियों में बिजनोर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सैनी,सचिव नीशू ,संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कानुपर सचिव के शिखा रावत, महराजगंज सचिव टीपू खान को नियुक्त पत्र व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया एवं संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति करने व लगातार मानवधिकार की रक्षा हेतु कटिबद्ध रहने की शपथ ली। इस उपरोक्त सेमिनार में उत्तरप्रदेश के कई जनपदों के पदाधिकारियों सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button