अपराधलखनऊ

दम्पत्ति पर रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दम्पत्ति पर उसके पड़ोस में रहने वाले चचिया सुसर व उनकी बेटियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला सहित उसके पति को चोटे आयी है। इस सम्बंध में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार संगीता पत्नी श्री विरेन्द्र निवासी ग्राम वीरपुर थाना माल ने बताया कि रविवार की सुबह वह घर के अंदर काम कर रही थी। तभी उसे बाहर से मारपीट की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आयी तो देखा की उसके पति को उसके चचिया ससुर रामखेलावन लाठी से पिटाई कर रहे है। जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो रामखेलावन की बेटी आरती और शशि ने मिलकर संगीता पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी डण्डों से पीट दिया। घटना के बाद पीड़िता संगीता माल थाने पहुंची और अपनी शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। इस सम्बंध में माल इंस्पेक्टर विनय चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से आयी शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल दोनों पक्षों का मेडिकल करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button