अपराध

काकोरी : छह महीने से पिता मासूम के साथ कर रहा था दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। काकोरी इलाके में एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी पिता पिछले 6 महीने से नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब मासूम ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया। आरोपी पिता के खिलाफ उसकी पत्नी ने काकोरी थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में काकोरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक काकोरी जितेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति 13 साल मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करते हैं। पिछले 6 महीने से वह मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। मासूम जब भी विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देते है। काफी दिनों तक यह मामला दबा रहा। पिता की हरकतों से परेशान होकर मासूम ने अपनी मां से पूरी वारदात की जानकारी दी।
मां का आरोप है कि जब जानकारी हुई तो पिता से इस संबंध में शिकायत की। लेकिन इस पर उसे कोई शर्मिंदगी नहीं हुई। उसने कहा कि ज्यादा विरोध करोगी तो चारों लड़कियों के साथ करूंगा। इसके बाद सभी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद वह घर से निकल गया। पीड़िता थाने पहुंची। जहां पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button