अपराधलखनऊ

गोसाईगंज में किसान की गला रेत कर हत्या

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक पिता और पुत्र ने नशेड़ी किसान की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध पुलिस का कहना है कि संभवत: किसान की हत्या कहीं और की गई है। हत्या के बाद शव को उसके घर पर लाकर रखा गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी अनुसार रमेश (42) पुत्र छोटेलाल निवासी बबुरिया, गोसाईगंज को गांव के ही राम सिंह पुत्र राम भोला ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध पुलिस के कहना है कि मृतक के बेटे अवधेश कुमार ने तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार बीती रात रमेश नशे की हालत में राम सिंह व राम भोला को गाली दे रहा था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राम सिंह व रामभोला ने उसे मारा पीटा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह का कहना है कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अधिक नशा करता था। बीती रात वह नशे की हालत में आरोपियों से गाली-गलौज कर रहा था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के बेटे अवधेश की तहरीर पर राम सिंह व राम भोला पिता और पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button