डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर गैंगरेप का आरोप

लखनऊ। महानगर कोतवाली में गैंगरेप पीड़िता ने डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा नहीं लिखा गया था। महिला के इन आरोपों के आधार पर जेसीपी एलओ पीयूष मोर्डिया ने एसीपी महानगर जया शांडिल्य को जांच के निर्देश दिए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। विकासनगर निवासी महिला को 30 अप्रैल की दोपहर भाउराव देवरस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां, डॉ. आरपी सागर मौजूद थे। सीने में दर्द होने पर महिला को दूसरे कमरे में ले जाया गया था, जहां उसे वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर के कहने पर दो इंजेक्शन लगाए। दर्द बंद न होने पर तीसरा इंजेक्शन लगाया जिस पर महिला को नशा होने लगा। इस दौरान वार्ड ब्वाय ने महिला के साथ गलत हरकत की। महिला अर्धमूर्छित हालत में थी। उसे वार्ड ब्वाय की गलत हरकत का पता चल गया। महिला ने विरोध भी किया था। इस दौरान ही डॉक्टर भी कमरे में आ गए थे। आरोप है कि वार्ड ब्वाय के साथ ही डॉक्टर ने भी गलत हरकत की थी। 1 मई की सुबह करीब 8.30 बजे वह होश में आई। उस वक्त वार्ड ब्वाय एसपी अवस्थी कमरे में मौजूद था। महिला के विरोध करने पर उसने धमकी दी थी।



