लखनऊ

सैंटा लेकर आया खुशियां हजार, बच्चों के लिए गिफ्ट और ढेर सारा प्यार

लखनऊ। पारा रामबिहार में स्थित आर्यन एकेडमी में बच्चों ने क्रिसमस की जमकर खुशियां मनाई। नन्हें-मुन्नों ने लोक नृत्य और क्रिसमस से जुड़े गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। उन्हें सैंटा द्वारा उपहार में टाफी और चाकलेट भी मिले जिनसे उनके चेहरे खिल उठे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
प्रचार्या दीपा राय चौधरी ने बताया कि क्रिसमस का पर्व ईसाइयों में ही नहीं सभी धर्मों में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी की क्रिसमस का पर्व 1 दिन का नहीं बल्कि पूरे 12 दिन का पर्व है और यह पर्व क्रिसमस की पूर्व संध्या से शुरू हो जाता है। इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इस मौके पर सैंटा क्लॉज लोगों को तोहफे बांटते हैं। वैसे तो यह पर्व ईसाईयों के लिए खास होता है लेकिन अब हर वर्ग और समुदाय के लोग क्रिसमस को धूमधाम और उत्साह से मनाते हैं। बच्चों में तो क्रिसमस डे का खासा उत्साह देखते ही बनता है।
वहीं अनन्या राय चौधरी (मैनेजर) ने बताया कि क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है।
नन्हें-मुन्नों बच्चों ने जिंगल बेल… जिंगल बेल… गाकर सैंटा का स्वागत किया। सैंटा के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। सैंटा ने बच्चों के बीच आकर उन्हें उपहार व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रिसमस मनाते हुए छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर शिक्षिका ज्योति मिश्रा, शिक्षिका रजनी चौरसिया, शिक्षिका सायमा आमीर, शिक्षिका फूलमनी सहित अन्य स्कूल के स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button