लखनऊ

तीन दिन बाद भी नहीं मिले इंदिरा नहर में लापता दो मासूमों के शव

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम वापस अब शव पानी के ऊपर आने का इंतजार
लखनऊ।
नगराम थाना क्षेत्र के भोरा कला गांव के पास बीते शुक्रवार की शाम सवारियों से भरी वैगनार कार इंदिरा नहर में अंनियंत्रित हो कर जा गिरी थी। कार में सवार नौ लोगों में से तीन लोगों को बचाव दल ने बचा लिया था। जबकि दो महिलाओं सहित दो मासूमों का शव शुक्रवार की देर रात के पुलिस ने बरामद कर लिया था। लेकिन रविवार की देर रात तक पुलिस की टीम दोनों लापता मासूमों का शव बरामद नहीं कर सकी। अब पुलिस को दोनों मासूमों के शव का पानी के ऊपर आने का इंतजार है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार इंदिरा नहर के सलेमपुर रेगुलेटर के पास पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। नहर में शवों के ऊपर आने की निगरानी की जा रही है। इंदिरा नहर के पास अचली खेड़ा स्थित विहान फार्म हाउस पर रह रहे गंगा प्रसाद मिश्र की लडक़ी संगीता अपनी सास रूपा देवी, बेटी अनन्या, रुद्र, और चाहत के साथ अपने भाई पवन कुमार के बड़े लडक़े रूपेश को लेकर वैगनार कार संख्या यूपी 25 डीए 5090 से पीलीभीत के बिलसंडा थाना अंतर्गत मैनी गांव से अचली खेड़ा आते समय शुक्रवार शाम को इंदिरा नहर के भोरा कला पुल के पास लडख़ड़ाते हुए कार नहर में समा गई थी। जिसमें संगीता के जेठ गोधन व गोधन का लडक़ा कपिल तथा चालक कुलदीप किसी तरह बच कर निकल आए थे शेष 2 महिलाओं समेत 6 मासूमों की पानी में डूब कर मौत हो गई थी। स्थानीय गोताखोरों व क्रेन मदद से दो महिलाओं रूपा देवी, संगीता और एक बच्ची चाहत व रूपेश के शव बाहर निकाले गए थे शेष दो मासूम अनन्या और रुद्र के शव ढूंढे नहीं मिल सके, इनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमें पूरे दिन शनिवार को तलाश करने में लगी रहे उन्हें सफलता हासिल नहीं हो सकी। शनिवार की देर शाम दोनों रेस्क्यू टीमें वापस लौट गई। थाना प्रभारी नगराम शमीम खान के अनुसार दोनों मासूम के शव पानी के अंदर ही डूबे हुए हैं उनकी निगरानी के लिए सलेमपुर स्थित रेगुलेटर गेट पर पहरा बैठाया गया है। पड़ोसी जनपद बछरावां व बाराबंकी के लोनी कटरा थाना की पुलिस को सतर्क करते हुए शव की निगरानी के लिए अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button