अपराध

हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। मलिहाबाद के रहिमाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी पर इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
रहिमाबाद के चैना गांव में आनन्द दीक्षित के घर में एक मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आनंद दीक्षित के छोटे भाई अजीत दीक्षित ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से पड़ोस में रहने वाली महिला मिथलेश पत्नी उमाकांत घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला के बाये हाथ में गोली लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button