लखनऊ

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ का पूजा यादव ने किया पदभार ग्रहण

लखनऊ। गुरुवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक पूजा यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ का पदभार ग्रहण करके कार्यालय परिसर में सलामी लेकर कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी गणों से वार्ता कर बताई अपनी प्राथमिकताएं। उसके उपरांत महोदया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम, संजीव कुमार सिन्हा व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय, हृषीकेश यादव के साथ जीआरपी लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, बैरिक, परिवहन शाखा, शस्त्रागार व कार्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर कंट्रोल रूम प्रभारी, प्रतिसार उपनिरीक्षक, लिपिक वर्ग,  सर्विलांस टीम प्रभारी, अभियोजन अधिकारी सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे जिनसे महोदया द्वारा वार्ता कर उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button