अपराध

गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप   

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी गोमती नगर एक्‍सटेंशन इलाके से हुई है।
बता दें कि महिला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर शनिवार को गोमतीनगर विस्‍तार पुलिस ने ऐक्‍शन लेते हुए महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, सितम्‍बर 2020 में गोमतीनगर एक्‍सटेंशन थाने में गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्‍टर ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और उस महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने और पैसे हड़पने के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। बताया जा रहा है कि गवाही देने के लिए कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस जारी की गई लेकिन महिला नहीं पहुंची तो उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया। गायत्री प्रजापति पर लगाया था रेप का आरोप
26 अक्‍टूबर 2016 को चित्रकूट की रहने वाली इस महिला ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने बबलू सिंह, आशीष शुक्‍ला और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में उसने सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर भी आरोप लगाया था। उसने गायत्री प्रजापति पर उसके साथ-साथ उसकी बेटी के भी रेप का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button