लखनऊ

भागीरथी अपार्टमेंट में युवती की हत्या, बेसमेंट में मिला शव

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के भागीरथी एन्क्लेव के टावर नंबर आठ में सोमवार को एक युवती की हत्या कर हत्यारे शव को अपार्टमेंट के बेसमेंट में फेंक कर फरार हो गए! पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो वह सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। युवती के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है।

एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शव की शिनाख्त हो गई है। आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में युवती अकेले जाती दिखी है। युवती का चप्पल भी 14वें तल पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम की कार्रवाई की जाएगी।

एडीसीपी के मुताबिक शव की पहचान तालकटोरा रोड स्थित भारतपुरी आलमबाग निवासी राजेश प्रसाद की बेटी राशि के रूप में हुई है। राशि के पिता चाय की दुकान लगाते हैं। 21 जुलाई को ही मेदांता अस्पताल में राशि ने स्टाफ नर्स की नौकरी ज्वाइन की थी। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित अस्पताल के हास्टल में रहती थी। राशि ने एरा मेडिकल कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई की थी। अस्पताल प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। युवती का शव भागीरथी अपार्टमेंट के बेसमेंट में मिला। राशि का पैर टूटा था। कुर्ता फटा था और शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थे। परिजनों ने राशि की हत्या की आशंका जताई है। शव के पास से पुलिस को दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। दोनों फोन राशि के हैं या किसी और के इस बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। फुटेज में लिफ्ट के जरिए युवती 14वें तल पर जाती दिखी है।

Related Articles

Back to top button