लखनऊ

सिपाही ने की पत्नी की हत्या, बच्चा बना गवाह!

लखनऊ। तुम्हारी बेटी की हत्या कर दिया हूं, तुम्हें जो करना हो कर लेना। यह बात सिपाही ने अपने ससुर को फोन करके बताया। इस बात का जिक्र ससुर लटूरी राम पुत्र स्वर्गीय गेंदन लाल निवासी बरायन खेड़ा थाना उझानी जिला बदायूं ने अपनी तहरीर में की है। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि बेटी बृजेश कुमारी का विवाह 2015 में हिंदू रिवाज के साथ रिंकू गौतम से किया था उस समय नौकरी में नहीं था। शादी के 4 सालों बाद व पुलिस विभाग में नौकरी में हो गया तब से वह उनकी बेटी को मारता पीटता था और गुरुवार की रात उसने उसकी हत्या कर दी।

विदित हो कि दुबग्गा थाने में तैनात सिपाही पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिंकू गौतम 2019 बैच का सिपाही है। मौजूदा समय में रिंकू गौतम दुबग्गा थाने पर तैनात है। वह काकोरी विद्यासागर कॉलोनी बरावन कला में किराए के मकान पर अपनी पत्नी और 4 वर्ष के बेटे के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी बृजेश कुमारी उम्र 25 वर्ष का शव कमरे के छत के जंगले के सहारे दुपट्टे में बंधा हुआ लटक रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिपाही का बेटा 4 वर्षीय मासूम घटना का मुख्य चश्मदीद गवाह है। इस संबंध में एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार का कहना है कि मूलरूप से बृजेश कुमारी बदायूं की रहने वाली थी। घटना की जानकारी बृजेश कुमारी के परिजनों को दे दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सिपाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button