लखनऊ

नौकरी दिलाने के नाम पर दो साल तक किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। महानगर पुलिस ने गुरुवार को नौकरी दिलाने के नाम पर दो साल तक महिला का दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज कुमार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल, ज्वैलरी व रकम भी वसूल ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, गोंडा की महिला निशातगंज इलाके में अकेले रहती है। पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले रहीमनगर निवासी पंकज कुमार शर्मा से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि इसके बाद एक मुलाकात के दौरान पंकज ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने के लिए धमकी देने लगा। पंकज ने पीड़िता से साथ रहने के लिए कहा। मना करने पर अश्लील फोटो व वीडियो उसके दामाद को भेज दिए। इस तरह दो सालों तक शोषण करता रहा। इसी दौरान पंकज ने मोबाइल, ज्वैलरी व नकदी भी वसूल लिया। प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button