लखनऊ

बारिश ने खोली सड़को पोल जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

लखनऊ। राजधानी के फतेहगंज गांव में जल भराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण। भारी बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। गंदे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीणों का कहना है अगर जल्द ही जलभराव की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो घरों में भी घुस सकता है। महिलाओं से लेकर बच्चों बुजुर्गों तक जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राहत बचाव की कर रहे हैं मांग। पूर्व में उच्च अधिकारियों सहित सरोजिनी नगर विधायक को भी दिया गया था लिखित शिकायती पत्र,  लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई। ग्रामीणों का कहना है स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों की नही पड़ी नजर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button